फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में जानकी जन्मोत्सव का उल्लास शिखर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी में जानकी जन्मोत्सव का उल्लास शिखर पर है। मंदिरों में उत्सव की धूम है, तो वहीं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य साधक भक्त माता जानकी के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित कर रहे हैं।
विज्ञापन



12 मई को छोटी देवकाली मंदिर से माता की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। माता जानकी का प्राकट्य उत्सव 13 मई को रामनगरी के विभिन्न मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाएगा।


राम नगरी में जानकी जन्मोत्सव का उल्लास छलक रहा है। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है, तो वहीं बड़ी संख्या में भक्त भी उमड़ रहे हैं। छोटी देवकाली मंदिर को भव्यता पूर्वक सजाया गया है।
विज्ञापन



12 मई की शाम मंदिर में विराजमान सर्वमंगला माता पार्वती की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। जबकि मुख्य पर्व पर 13 मई को माता जानकी का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा।


फूल बंगला झांकी भी सजेगी। वहीं, कनक भवन में प्रतिदिन सुबह-शाम बधाई गीतों की धूम है। इसके अतिरिक्त दशरथ महल बड़ा स्थान, मणिराम दास की छावनी, श्रीराम वल्लभा कुंज, श्री राम हर्षण कुंज, जानकी महल ट्रस्ट सहित दर्जनों मंदिरों में जानकी जन्मोत्सव का उल्लास छाया हुआ है।


माता जानकी का मायका माना जाने वाले जानकी महल मंदिर में 13 मई को माता जानकी का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मंदिर में विराजमान युगल सरकार को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगेगा।


साथ ही साथ छठी उत्सव का भी शुभारंभ होगा। कनक भवन में संचालित उत्सव का समापन वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को होगा। सियाराम किला झुनकी घाट में भी माता जानकी के जन्म उत्सव को लेकर उत्सव का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन



मंदिर के महंत करुणानिधान शरण ने बताया कि 13 मई की दोपहर 12 बजे माता जानकी का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शाम को बधाई गान की महफिल सजेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें