फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरगंज। खंडासा पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान चार किलो गांजे के साथ कार सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों तस्कर रायबरेली जिले के निवासी है। पुलिस ने तस्करों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



खंडासा थाने के एसएसआई दिनेश सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज खंडासा पारसनाथ यादव, आरक्षी आशीष कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद फरमान के साथ गश्त कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि एक कार सवार तीन तस्कर जिगनाही मोड़ से पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ओर जा रहे हैं।


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर गाड़ी रोक कर तलाशी लेना चाही तो कार चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने दौड़ाकर तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन



गिरफ्तार तस्करों की पहचान शिवम, राजेश सोनी, अंशू तिवारी निवासी गणमऊ गरभी थाना महराजगंज जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। तलाशी में कार की डिक्की से चार किलो गांजा बरामद हुआ।


जिसकी कीमत 70 हजार रुपये आंकी गई है। प्रभारी निरीक्षक खंडासा प्रहलाद सिंह ने बताया कि तीनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें