फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर कछारीय इलाकों में तेज हुई कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को आठ घंटे में चार सेंटीमीटर कम हुआ पानी
विज्ञापन

अयोध्या। सरयू में आई बाढ़ थमने के बाद जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है। तीन दिनों से लाल निशान के महज चार सेंटीमीटर दूर स्थिर जलस्तर में शुक्रवार को गिरावट होने लगी है। जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से नदी की कटान तेज हो गई है। उफनाती लहरें कछार की भूमि को अपने आगोश में ले रही हैं। आठ घंटे में जलस्तर चार सेंमी. घटा है।

उफनाई सरयू चौथे दिन घटाव पर है। सदर तहसील में पूरा व मया ब्लॉक क्षेत्र के मूड़ाडीहा, उरदहवा, पूरे चेतन, सलेमपुर, पिपरी संग्राम, बाबा का पुरवा, मड़ना माझा, बलुइया माझा आदि गांवों के नदी से सटे इलाके पानी से घिरे हुए हैं। कछार के गांव तेजी से हो रही कटान से आबादी व खेती की जमीन नदी में समाते जा रहे हैं।
विज्ञापन


यही हाल शहर क्षेत्र के गुप्तारघाट के निर्मली कुंड के तटीय इलाकों का भी है। उधर, रुदौली के महंगूपुरवा में कटान रोधी कार्य से घरों को कटने से बचाने की जद्दोजहद चल रही है। क्षेत्र में नदी की धारा तेजी से कटान करते हुए बड़े भूभाग को समेटती जा रही है। क्षेत्र के लोग नदी में हो रही कटान से भयभीत हैं।
विज्ञापन


नदी का जलस्तर अब रुक-रुक कर कम हो रहा है। तीन दिनों से नदी के जलस्तर में ठहराव बना रहा। शुक्रवार को सुबह 8 बजे सरयू खतरे के निशान से चार सेंमी. नीचे आया। नदी का जलस्तर 92.69 मीटर रिकार्ड हुआ। मगर शाम चार बजे तक इसमें चार सेंमी. की और कमी दर्ज हुई है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, सरयू का जलस्तर शनिवार को घटाव पर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें