फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप की धर्मसंसद पर टिकी राममंदिर समर्थकों की निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ में आज से शुरू होगी दो दिवसीय धर्म संसद
विज्ञापन

अयोध्या। केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई अधिग्रहीत 67 एकड़ भूमि वापस मांगने की याचिका के मध्य ही विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में प्रयागराज महाकुंभ में दो दिवसीय विराट धर्म संसद का भी आयोजन बृहस्पतिवार से होने जा रहा है।

विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि धर्म संसद में सरसंघ चालक मोहन भागवत सहित देश-विदेश के संत-धर्माचार्य शामिल हो रहे हैं। राजनीतिक हस्तियां धर्म संसद में शामिल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फरवरी को राममंदिर से संबंधित प्रस्ताव धर्म संसद में पेश किया जाएगा। राममंदिर मुद्दे पर संत जो निर्णय लेंगे उसी अनुसार कार्य किया जाएगा। रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य महंत कमलनयन दास ने कहा कि धर्मसंसद राममंदिर निर्माण की दिशा तय करने वाला होगा। राममंदिर को लेकर संत समाज अब और प्रतीक्षा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें