फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम निवेश पर अधिकतम उत्पादन होना चाहिए लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के 23 वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह के तहत बायोकमेस्ट्री विभाग की ओर से ‘इनोवेशन एंड स्टार्टअप इन बायोसाइंस’ विषय पर संत कबीर सभागार में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रो. बीएन मिश्र आईईटी, एकेटीयू लखनऊ ने कहा कि किसी नवाचार तक पहुंचने का मानदंड न्यूनतम निवेश अधिकतम उत्पादन होना चाहिये।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। व्याख्यान में बायोकमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, इन्वायरमेन्टल साइंस, फिजिक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, मैथमेटिक्स एवं स्टैटिक्स विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रो. मिश्र ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में हम कुछ हद तक सफल अवश्य हुए हैं लेकिन प्रयास जारी रखना चाहिए।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि जब हम कोई नया कार्य शुरू करते हैं उसके न हो पाने के कारण कुंठित होने लगते हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। बायोकमेस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. फारूख जमाल ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य ज्ञान प्राप्ति के साथ मानव जीवन के लिए उपयोगी होना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. फारूख जमाल द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन विभाग की शिक्षिका डॉ. नीलम पाठक ने किया। इस अवसर पर प्रो. एसके गर्ग, डॉ. वदंना रंजन, डॉ. नीलम यादव, डॉ. संग्राम सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें