फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर आने वाली भीड़ के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर आने वाली भीड़ के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों की तैनाती
विज्ञापन

अयोध्या। राम नगरी में पर्वों को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने वली है। शांति व सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।

चार फरवरी को मौनी अमावस्या, 10 फरवरी को बसंत पंचमी और 19 फरवरी को माघी पूर्णिमा के पर्व पर परंपरा के अनुसार श्रद्धालु गुप्तार घाट एवं अयोध्या में घाटों पर स्नान कर प्रमुख मंदिरों पर पूजन-अर्चन करते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान प्रयागराज से भी श्रद्धालु स्नान कर वापस आते समय अयोध्या में स्नान करने आते है। जिसके कारण पर्व के पहले और बाद में 2 से 3 दिन तक भीड़ का दबाव रहेगा।

इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन फरवरी से श्रद्धालुओं के स्नान/दर्शन पूजन समाप्त होने तक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। डीएम डॉ. अनिल कुमार ने कहा है कि अधिकारी ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी और अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर से समन्वय स्थापित कर समुचित शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर मजिस्ट्रेट/रेेजीडेंट मजिस्ट्रेट अपने-अपने संपूर्ण क्षेत्रों और समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपनी-अपनी तहसील क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें