कारसेवक के समाधि स्थल पर दी श्रद्धांजलि
शुजागंज (फैजाबाद)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक बुधवार को 1992 में शहीद हुए कारसेवक राम अचल गुप्ता के घर शुजागंज बाजार पहुंच कर परिवारजनों का कुशल क्षेम पूछा तथा स्वर्गीय कारसेवक के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इसके बाद वो शुजागंज मंडल बूथ कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ता को केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
इस दौरान उनके साथ अजीत प्रताप सिंह, शुजागंज मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार लोधी, प्रहलाद चन्द गुप्ता, राजेश साहू, स्वर्गीय कारसेवक के पुत्र संजय गुप्ता, बलराम गुप्ता, हरिश्चंद्र यज्ञसैनी, रुदौली विधायक के पुत्र आलोक यादव मौजूद रहे।