फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर 10 लाख भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
अयोध्या कार्तिक पूर्णिमा पर पतित पावनी सरयू में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामनगरी में आस्था का चरम दिखा। सरयू में स्नान-पूजन के लिए ब्रह्म मुहूर्त से ही घाट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

खुफिया विभाग और पुलिस-प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 10 लाख भक्तों ने पावन सलिला सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद दर्शन-पूजन के बाद मंदिरों की तरफ बढ़ गए।
सरयू घाट से लेकर प्रमुख मंदिरों तक दर्शन-पूजन के लिए दिन भर भक्तों की कतार लगी रही। कोविड काल में सामूहिक स्नान पर प्रतिबंध के कारण दो साल बाद घाटों की रौनक लौटती दिखी। स्नान को लेकर रामनगरी में यातायात प्रतिबंधित रहा, सुरक्षा सख्त रही।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त से ही रामनगरी में भगवान श्रीराम व बजरंगबली के जयकारे गूंजने लगे। हल्के कोहरे व ठंड के बीच सुबह चार बजे से ही सरयू घाट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
जय श्रीराम व जय सरयू मैया के जयकारों से सरयू के घाट गूंजते रहे। भक्तों की भारी भीड़ के चलते सरयू के घाटों पर तिल रखने की भी जगह नहीं थी।
भक्तों ने सबसे पहले पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई उसके बाद दान-पूजन किया। स्नान के बाद भक्तों का रेला मठ-मंदिरों की ओर मुड़ गया। कोविड काड में सामूहिक स्नान पर प्रतिबंध के कारण करीब दो साल बाद कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सरयू के घाटों की रौनक लौटती दिखाई पड़ी।
कोविड काल में पूर्णिमा स्नान नहीं कर पाए गोंडा निवासी हरिवंश मिश्रा, उर्मिला पूरे उत्साह के बाद जयकारे लगाते हुए सरयू स्नान किया। स्नान के बाद सूर्य भगवान को सरयू का जल अर्पित किया, फिर गोदान किया।
कहा कि कोरोना ने तो ऐसी स्थिति पैदा कर दी थी कि आस्था पर भी ग्रहण लग गया था। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर चलता रहा।
पुलिस-प्रशासन व खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 10 लाख भक्तों ने सरयू में डुबकी लगाई। स्नान के बाद भक्तों का रेला मंदिरों में दर्शन-पूजन को उमड़ पड़ा।
भोले की प्रधानतम पीठ नागेश्वरनाथ सहित हनुमानगढ़ी, कनकभवन व रामलला के दरबार में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की कतार लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया था।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रामनगरी कड़े पहरे में रही। रामनगरी में पूर्णिमा स्नान समाप्त होने तक यातायात प्रतिबंधित रहा। प्रवेश मार्गों पर पुलिस पहचान पत्र की जांच करती रही।
आईजी केपी सिंह व एसएसपी शैलेश पांडेय ने स्वयं मेलाक्षेत्र की कमान संभाल रखी थी। दोनों अधिकारियों ने सरयू घाटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खुफिया एजेंसियों के जवान सादी वर्दी में मेला क्षेत्र में भ्रमण शील रहे।
एटीएस सहित अर्धसैनिक बल के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था। सीटीटीवी कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाती रही। सरयू घाटों पर तैैनात जल पुलिस की टीम भक्तों को गहरे पाने में जाने से रोकती रही।

अयोध्या कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू में स्नान के बाद अर्घ्य देती महिला- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या पतित पावनी सरयू में स्नान के बाद सेल्फी लेती युवती- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या सरयू में स्नान करते श्रद्धालु- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान लोगों को स्नान के दौरान जागरूक करती जल पुलिस- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू में स्नान के बाद दीप दान करती युवतियां- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें