फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 टन सोने के लिए खुदाई जारी, इलाके की किलेबंदी

Fri, 18 Oct 2013 04:41 PM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के डौंडिया खेड़ा के राव राम बक्स सिंह के किले की किलेबंदी के बाद एएसआई की टीम ने खुदाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पूरे इलाके की बैरिकेडिंग करा दी गई है और इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

इससे पहले आज पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन ने बैठक की और खुदाई की रूपरेखा तय की। इससे पहले पूरे दिन पुरातत्व विभाग के अधिकारी मौके पर नापजोख में जुटे रहे। इस बीच किला परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

पढ़ें: कौन हैं, खजाने का सपना देखने वाले शोभन सरकार

मौके पर लगातार बढ़ती तमाशबीनों की भीड़ रोकने के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है।

एसपी सोनिया सिंह ने बताया कि खुदाई के दौरान किला परिसर में सिर्फ एएसआई टीम के सदस्य ही मौजूद रहेंगे। जब किला परिसर में स्वर्ण भंडार मिलने की संभावना दिखेगी तो 200 मीटर से ज्यादा के इलाके को नो मैन्स लैंड घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीघापुर तहसील के बारासगवर थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर ग्राम सभा के डौंडिया खेड़ा में क्रांतिकारी राव राम बक्स सिंह का किला है। संत शोभन सरकार ने कुछ महीने पहले भारत सरकार को पत्र लिखकर किले में एक हजार टन स्वर्ण भंडार होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


पढ़ें: यहां खोखला निकला ढाई हजार टन सोने का दावा

इसके बाद भूगर्भ विभाग (जीएसआई) और एएसआई की टीमों ने किले की जांच की थी। जांच में किले के अंदर धातु मिलने की पुष्टि के बाद एएसआई ने 18 अक्तूबर से खुदाई की तिथि नियत की थी।

बृहस्पतिवार को एपी शुक्ला के नेतृत्व में पहुंची एएसआई की टीम के सदस्यों ने किले में लाल व पीले रंग के पोलों से खुदाई के स्थान की मार्किंग की।

टीम ने किला परिसर को चार हिस्सों में बांटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें