शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त करते युवा। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। युवा अग्निवीर बनने की राह पर निकल पड़े हैं। लखना में सैकडों युवाओं ने अग्निपथ योजना में नौकरी पाने के पाने के लिए परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। शारीरिक परीक्षा में पास होने के लिए प्रशिक्षण भी ले रहे हैं।
लखना में द्रोणाचार्य फिजिकल स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े युवा सेना में अपना भविष्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 18 से 21 साल के 150 युवा अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की तैयारी में जुटे हैं। एकेडमी के संचालक जंगबहादुर सिंह कहते हैं कि चार साल के लिए सेना में भर्ती के लिए युवा पूरे मनोयोग से अभ्यास में जुटे हैं। सुबह तीन घंटे तक युवा अभ्यास करते हैं। शाम को भी एक से डेढ़ घंटे तक अभ्यास चलता है।
युवा संजय ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी तादाद में भर्ती आई है। इस भर्ती से ज्यादा युवाओं को सेना में जाने का अवसर मिलेगा। अभय प्रताप सिंह ने कहा कि चार साल के बाद 25 प्रतिशत युवाओं को सरकार परमानेंट भी कर रही है। छात्रा मधु ने कहा कि इस भर्ती से ज्यादा से ज्यादा युवा सेना से जुड़ पाएंगे।