फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बीयर लाने से मना करने पर युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तीन दिन पहले रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित टी स्टॉल पर बीयर लाकर न देने पर कुछ लोगों ने एक युवक व उसके साथी को जमकर पीटा, इसमें वह घायल हो गए। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन


मोहम्मद सूफियान निवासी मुफ्ती टोला ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे एक शादी समारोह से अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। रास्ते में छह लोगों में से एक युवक ने उससे बीयर लाने के लिए कहा, सूफियान के बीयर लाने से मना करने पर पहले एक युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बाकी लोग भी उसमें शामिल हो गए और सभी ने मिलकर उसे मुक्के-घूंसों से बेरहमी से पीटा। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। (सवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें