फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक में मारी टक्कर पिता पुत्र सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर/इटावा। भोगनीपुर नहर पुल के पास हाईवे पर बुधवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण, उसके दो बेटे और भाई घायल हो गया। भाई को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई है। इकदिल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। अन्य हादसों में लखना के पूर्व सभासद समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

परासनी गांव के सत्य प्रकाश (45) की ससुराल सैदपुरा बिचपुरी खेडा में गोद भराई कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने उनका छोटा भाई अनीश (22) भी गया था। बुधवार देर रात दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर भतीजे प्रयोग कुमार (10) और कुणाल कुमार (8) भी सवार थे। भोगनीपुर नहर पुल के पास हाईवे पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर गिरने से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी भेजवाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने अनीश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर हालत गंभीर बताई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
संवाद प्रतिनिधि इकदिल के अनुसार कस्बे के पश्चिमी तिराहे के पास बुधवार रात आठ बजे दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी कुुलदीप कुमार, उनका साथी और दूसरी बाइक पर सवार टिंकू पुत्र महाराज सिंह निवासी नगला तार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के परशूपुरा गांव के पास जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से लखना के पूर्व सभासद रामप्रताप सिंह कुशवाह उर्फ लंबू घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में पीएसी बटालियन के सामने वाहन की टक्कर से बाइक सवार बृजेंद्र पुत्र गोपाल निवासी अधियापुरा घायल हो गए। बस स्टैंड पर बस की टक्कर लगने से भरथना के नगला हरि निवासी गिरीश पुत्र रामस्वरूप (35) का पैर टूट गया। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चौबिया थाना क्षेत्र में साइकिल सवार रोहित (19) पुत्र महिपाल पिकअप ने टक्कर लगने से घायल हो गए।
कार की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत
जसवंतनगर। आगरा-इटावा मार्ग पर पंजाबी ढाबे के पास बुधवार रात कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। कुछ दिन से क्षेत्र में घूम रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें