फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से छोड़े गए युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। पुलिस हिरासत से छोड़े गए खेड़ा बुजुर्ग गांव के युवक की तबीयत बिगड़ गई। आगरा के अस्पताल में युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शनिवार को शव रखकर सड़क हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया लेकिन परिजन नहीं माने। मामले की जांच और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वन मिलने के करीब पांच घंटे बाद शव उठने दिया। पिता ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

खेड़ा बुजुर्ग के पूर्व प्रधान भोलानाथ, उनकी पत्नी और उनके बेटे नितिन नीटू (30) के खिलाफ मझली बहू मंजू देवी ने जसवंतनगर थाने में मारपीट की तहरीर दी थी। इस मामले में 10 अक्तूबर को पुलिस ने नितिन को हिरासत में ले लिया था। 11 अक्तूबर की शाम को उसे छोड़ दिया गया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद नितिन की तबीयत बिगड़ गई। पिता और परिवार के लोग उसे चिकित्सा विवि सैफई ले गए। वहां से डाक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। एसएन मेडीकल कॉलेज में शनिवार सुबह करीब पांच बजे नितिन की मौत हो गई।
सुबह करीब सात बजे परिवार के लोगों ने जमुनाबाग शिवबाला धर्मकांटा के पास हाईवे पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। बहनाई प्रताप सिंह एडवोकेट का आरोप था कि पुलिस की पिटाई से नितिन की हालत बिगड़ी, जिससे उसकी जान चली गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सीओ और उच्च अधिकारियो को सूचना दी। कुछ देर में सीओ उत्तम सिंह व तहसीदार रामानुज पहुंचे परिवार के लोगों को समझाया लेकिन वह जांच और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सीओ ने जांच कराने का आश्वासन देकर दोपहर करीब 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पिता भोलानाथ ने पुलिस कर्मियों और अन्य के विरुद्ध तहरीर दी है। इसमें आरोप है कि हिरासत में पुलिस प्रताड़ना के कारण मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि नितिन को हिरासत में लेने के बाद परिवार के लोगों को समझौते के लिए बुलाया था। बातचीत के बाद नितिन को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया था। परिवार के लोगों ने बताया था कि नितिन बीमार चल रहा है। मारपीट का आरोप गलत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान नहीं मिले हैं, मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच एएसपी नगर रामयश सिंह कर रहे हैं, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें