फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस में आग से पांच लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। छोला नाला गांव के पास एक टेंट हाउस में शुक्रवार की रात को आग लग गई। हादसे में करीब पांच लाख रुपये कीमत का टेंट का सामान व भूसा जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में टेंट हाउस का मालिक व उसके दोनों पुत्र झुलस गए। दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
विज्ञापन

क्षेत्र के छोला नाला गांव के समीप रामदास के कन्हैया टेंट हाउस से शुक्रवार रात करीब 12 बजे पड़ोसी श्यामादेवी ने धुंआ निकलते देखा। उन्होंने इसी टेंट हाउस के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे रामदास को इसकी जानकारी दी। रामदास ने शटर खोला तो टेंट का सामान व भूसा जलता मिला। खबर मिलने पर परिजन व दमकल कर्मी भी पहुंच गए। सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाई गई। आग बुझाने में टेंट मालिक रामदास, उनके पुत्र कन्हैया के हाथ व पुत्र विनीश के पैर झुलस गए। उन्हें भरथना सीएचसी ले जाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया गया।
रामदास ने बताया कि घर से ही टेंट हाउस का काम कर रहे हैं। आग में प्लास्टिक की 200 कुर्सी, 300 रजाई-गद्दे, 75 मेंटी के अलावा डेकोरेशन का सामान, सीलिंग, पर्दा आदि जलकर नष्ट हो गया। उसी जगह मवेशियों के लिए रखा 50 क्विंटल भूसा भी जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि जिस जगह आग लगी है, वहां बिजली की फिटिंग भी नहीं है। फिर आग कैसे लगी। यह पता नहीं चल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें