फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी गया युवक लापता

Sun, 25 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमे की तारीख पर चार दिन पहले कचहरी गया युवक अभी तक घर नहीं आया है। संभावित जगह खोजबीन करने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के अघीनी निवासी दिलीप कुमार (26) पुत्र रामसिया खटीक 23 अक्तूबर को घर से इटावा न्यायालय में चल रहे मुकदमे की तारीख पर गया था। जब शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। दिलीप के पिता रामसिया ने बताया उसके पुत्र की शादी डेढ़ साल पहले इकदिल क्षेत्र के कीरतपुर गांव की युवती से हुई थी।

शादी के 39 दिन बाद ही पत्नी अपने मायके चली गई और फिर वापस नहीं आई। दंपति के बीच विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। मामले को लेकर कई बार दिलीप को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। 23 अक्तूबर को दिलीप इसी मामले में न्यायालय गया था। मगर चार दिन बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


रिश्तेदारी में भी सब जगह पता कर लिया मगर उसका कोई पता नहीं चला। रामसिया ने अपने पुत्र के अपहरण की आशंका व्यक्त की है।  घटना की सूचना उसने ऊसराहार थाने में दी, गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें