फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में कार से कुचलकर युवक की हत्या

विज्ञापन
मृतक की बेटियों को समझाते एडीएम जयप्रकाश। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जमीन के विवाद में सुंदरपुर गांव में बुधवार सुबह खेत पर जाते समय कार से कुचलकर युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों ने आठ घंटे तक शव नहीं उठने दिया। आरोपियों की गिरफ्तार और खेत से कब्जा हटाने के आश्वासन पर आठ घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर शाम पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

शहर के पंजाबी कालोनी निवासी सुनील दोहरे (45) पुत्र स्व. सरमन लाल की कछपुरा में 16 बीघा खेत हैं। इस जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार सुबह बाइक से सुुनील खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के सुनील कुशवाहा समेत छह लोगों ने कार से पीछा किया। सुनील बचने के लिए सुंदरपुर में पंचायत घर वाली गली में पहुंच गए।
पीछा करते आए कार सवारों ने पंचायत घर के सामने सुनील को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और विवादित भूमि से कब्जा हटने तक शव न उठाने की जिद पर अड़ गए। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने समझाया लेकिन परिजन नहीं माने।
विज्ञापन

करीब दस बजे सिटी मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और 12 बजे एडीएम प्रशासन जयप्रकाश भी पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और कब्जा हटवाने के आश्वासन के बाद परिजनों ने एक बजे शव उठने दिया। देर शाम मिली तहरीर पर पुलिस ने संजय कुशवाहा सहित छह लोगों के खिलाफ धारा 147, 504, 302 और 307 में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रहीं हैं।

घटनास्थल शव रखकर रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : ETAWAH

मृतक के शव को उठाने के लिए परिजनों को समझाते सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें