फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण, पांच लाख की फिरौती मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र जसवंतनगर के गांव कुरसेना निवासी युवक का बुधवार को स्कार्पियो समेत अपहरण हो गया। वह सुबह आठ बजे बहन के घर से निकला था, लेकिन देर शाम घर नहीं पहुंचा। बाद में उसके एक रिश्तेदार के पास पांच लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया। पुलिस अधिकारी युवक के घर पहुंचे और जानकारी ली, थाना जसवंतनगर में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसेना निवासी 27 वर्षीय रवि यादव पुत्र बारेलाल सिंह मंगलवार को अपनी बहन से मिलने के लिए स्कॉर्पियो कार से चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला महानंद गया था। बुधवार सुबह आठ बजे वह अपनी कार से वापस अपने गांव आने के लिए चला था। देर शाम तक वह अपने गांव नहीं पहुंचा। इसी बीच उसके रिश्तेदारों के पास एक फोन पहुंचा और उन्हें उसके अपहरण की जानकारी दी गई।
बताया गया कि अपहर्ताओं ने पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि कोई पुलिस अधिकारी नहीं कर रहा है। सायं काल रवि यादव के जीजा जितेंद्र सिंह यादव थाना जसवंतनगर पहुंचे, उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी सक्रिय हो गए। सूचना मिलने के बाद एसएसपी जयप्रकाश सिंह और एसपी सिटी कपिलदेव सिंह घर पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस मामले में एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने बताया कि जसवंतनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तह तक पहुंच गई है और गुरुवार को इस पूरे मामले का खुलासा हो सकता है, अभी पुलिस इस पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें