बसरेहर। भदामई रोड पर अनैया नदी पुल के पास वाहन की टक्कर से बाइक एक युवक की मौत हो गई और जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी सुंदर सिंह पुत्र सर्वेश कुमार और अरुण कुमार पुत्र चरन सिंह बोरिंग कर काम करते थे। दोनों काम के सिलसिले में बाइक गए थे। शनिवार शाम करीब छह बजे दोनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। चौबिया थाना क्षेत्र में भदामई रोड पर अनैया नदी पुल के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से दोनों युवकों के सिर में चोटें आईं। राहगीरों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को बसरेहर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने सुंदर को मृत घोषित कर दिया। अरुण को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।