फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला प्रदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। थाना क्षेत्र के सितौरा गांव के रहने वाले एक युवक ने गुरुवार दोपहर घर पर जहर खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लुहन्ना चौराहा पर कंक्रीट फैक्ट्री में मिस्त्री का काम करने वाले कृष्णानंद तिवारी के बेटे 26 वर्षीय मोहित तिवारी ने गुरुवार दोपहर घर पर जहर खा लिया था। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने सैफई मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। लेकिन सैफई पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के पिता कृष्णानंद तिवारी ने बताया कि उनका पुत्र दूध बांटने का काम करता था। उसकी पिछले वर्ष ही शादी हुई थी। वह घटना के दौरान कंक्रीट फैक्टरी में काम करने आए थे। इस बीच घर में क्या हुआ उन्हें कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें