फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटाे 11 विपिन कुमार यादव की फाइल फोटो। स्वयं
विज्ञापन


ट्यूबवेल की लाइन से उतरा करंट, नगला खगी गांव का मामला
संवान न्यूज एजेंसी
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के नगला खगी गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगला खगी निवासी विपिन कुमार यादव (32) शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पिता आशाराम यादव के साथ खेत पर धान की रोपाई करने गया था। खेत में ट्यूबवेल चलाकर पानी लगाया जा रहा था। इसी दौरान ट्यूबवेल के लिए बिछी बिजली की लाइन में करंट उतर आया। खेत में पानी भरा होने के कारण बिजली का करंट पूरे खेत में फैल गया और रोपाई कर रहे विपिन उसकी चपेट में आ गया। तेज झटके से वह खेत में ही गिर पड़ा।
विज्ञापन

पास में मौजूद पिता आशाराम यादव ने बेटे को बचाने का प्रयास किया लेकिन खेत में फैले करंट के कारण वह उसके पास नहीं पहुंच सके। उन्होंने शोर मचाकर आसपास काम कर रहे ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद सभी ने मिलकर विपिन को खेत से बाहर निकाला और आनन-फानन में निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां डॉ. सौरभ गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए। मां श्यामा देवी और पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि विपिन कुमार ने बीएससी तक शिक्षा प्राप्त की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह उनके साथ खेतीबाड़ी का काम संभाल रहा था । दो भाइयों में बड़ा था। अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें