फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01:::मोहन लाल की फाइल फोटो। स्वयं
विज्ञापन


भरथना रोड पर रिदौली के पास हादसा, पुलिस कार की तलाश में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। ऊसराहार में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत गया। पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

ऊसराहार के रिदौली गांव निवासी मोहनलाल शाक्य (70) का मकान भरथना रोड पर है। शुक्रवार सुबह गांव में भंडारे में जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहनलाल सड़क पर दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन

लोगों ने चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर सौरभ गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी रामश्री सहित परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने अस्पताल में परिजनों से जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कार चालक की पहचान की जा सके। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें