फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जहर खाने से युवती की मौत, पड़ोसी युवक पर परेशान करने का आरोप

Sun, 04 Oct 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह खेत पर जहर खाने से युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने पड़ोस के युवक पर बेटी को काफी समय से परेशान करने और उसके उकसाने पर यह कदम उठाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने बताया उसकी 18 वर्षीय बेटी शनिवार सुबह करीब 10 बजे खेत पर गई थी। वहीं उसने जहर खा लिया। काफी देर बाद जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि पड़ोस का युवक काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था।

इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान बेटी ने युवक के बारे में जानकारी दी थी। पिता की करीब 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। युवती उनकी बड़ी बेटी थी। परिवार में अब दो नाबालिग बेटे हैं। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें