फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: युवक का बाजरे के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 29 Sep 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 32:: संजीव उर्फ छोटे। फाइल फोटो
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगला धोबी के पास बाजरे के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी और पुलिस को सूचना दी गई। काफी प्रयास के बाद युवक के शव की पहचान एक ढाबा कर्मी के रूप में मैनपुरी मीठेपुर निवासी भाई राजीव कुमार ने की। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


नगला धोबी निवासी उर्मिला देवी सोमवार शाम को अपने बाजरे के खेत में घास लेने गई थीं। खेत में पहुंचने पर उन्हें कई जगह फसल टूटी और अस्त-व्यस्त दिखाई दी। कुछ आगे बढ़ने पर उन्होंने देखा तो खेत के बीच में एक युवक का शव पड़ा दिखा। शव पर सफेद रंग की बनियान और बैंगनी रंग की नेकर थी। शव देखकर घबराई उर्मिला गांव पहुंची और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव की पहचान कराने के प्रयास के साथ ही साक्ष्य जुटाए गए।

इसी बीच मैनपुरी के मीठेपुर के राजीव ने पहुंचकर शव की पहचान भाई संजीव उर्फ छोटे (30) के रूप में की। राजीव के मुताबिक भाई अविवाहित था और हाईवे स्थित एक ढाबे पर काम करता था। 26 सितंबर से वह लापता था। राजीव ने बताया खेत में कई स्थानों पर बाजरे की फसल टूटी और अस्त-व्यस्त मिलने पर हत्या किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मृतक के शराब पीने का आदी होने की जानकारी मिली है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

फोटो 32:: संजीव उर्फ छोटे। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें