तमंचे के साथ युवक की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो
- फोटो : ETAWAH
बसरेहर (इटावा)। तमंचा लेकर सोशल मीडिया पर खिलवाड़ करने में पुलिस ने अकबरपुर गांव के युवक को जेल भेज दिया।
बसरेहर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अकबरपुर गांव के आशीष कुमार ने तमंचा लहराते हुए फेसबुक आईडी पर अपनी फोटो अपलोड की थी। पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिर ने बताया कि फोटो वायरल करने वाला युवक गांव में घूम रहा है।
हलका इंचार्ज बनवारीलाल पुलिस बल के साथ अकबरपुर पहुंचे और युवक को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।