फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भाई दूज पर बहन के घर जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 22:: आशुतोष यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन


एटा से औरैया के दिबियापुर जा रहे थे, रातपुरा फाटक के पास मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। भाई दूज पर बहन से टीका कराने के लिए एटा से औरैया के दिबियापुर जा रहे प्रिंटिंग प्रेस संचालक की बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव सिविल लाइन क्षेत्र में रातपुरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। आधार कार्ड से पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।



पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह उप स्टेशन अधीक्षक की ओर से सूचना मिली कि राहतपुरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पंचशील चौकी प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान आशुतोष यादव (27) निवासी ग्राम दौलतपुर मुश्की थाना जलेसर एटा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई उद्यम सिंह ने बताया कि आशुतोष मंगलवार को भाई दूज पर बहन सरिता से टीका कराने के लिए औरैया के दिबियापुर क्षेत्र के पीपरपुर गांव जाने के लिए घर से निकले थे। एटा से टूंडला जाने के लिए वह ट्रेन में सवार हुए थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। आशुतोष जलेसर में श्रीकृष्ण नाम से प्रिंटिंग प्रेस चलाते थे। परिवार में पत्नी गीता देवी, एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन एटा से इटावा के लिए रवाना हो गए। पति की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें