फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षकों का किया गया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महिला शिक्षक संघ ने कोरोना काल तथा शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए महिला शिक्षकों को सम्मानित किया। शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की बात कही गई ।
विज्ञापन

इससे पहले महिला शिक्षक बीएसए कार्यालय से कार्यक्रम स्थल तक दो पहिया और चार पहिया वाहनों से पहुंची। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने महिला शिक्षकों को सम्मानित किया।
कहा कि महिलाएं घर में अपना किरदार बेहतर तरीके से निभाती हैं। स्कूल में जाकर शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करने में अग्रणी है। कहा कि वे हमेशा महिला शिक्षकों के साथ हैं। जब भी उनकी जरूरत पड़े महिला शिक्षक उनसे संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन

संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ने कहा कि महिला शिक्षकों की जो मांगे हैं उन्हें जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर पूरा कराया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अलका, अनुपम रावत, नीतू वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
संघ की अध्यक्ष कामना सिंह के नेतृत्व में महिला शिक्षक बीएसए कार्यालय से कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम के दौरान मंजू लता राजपूत, अर्चना चौधरी, रेनू सिंह, मीनाक्षी पांडे, निशा वर्मा व कुमकुम बड़ी संख्या में महिला शिक्षक मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन अनामिका पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें