फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला महिला का शव

Tue, 12 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला विशुन में एक महिला का शव फांसी पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्याकर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया पंचवटी निवासी बाबूराम ने बताया की उन्होंने पुत्री आरती की शादी 2011 में नगला विशुन निवासी रामकरन पुत्र जालिम सिंह के साथ की थी।

शादी के बाद ससुरालीजन बाइक व जंजीर की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने आरती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सोमवार की शाम ससुरालीजनों ने आरती की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। मोहल्ले वालों की सूचना पर बाबूराम नगला विशुन पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। बाबूराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाबूराम की तहरीर पर पुलिस ने पति रामकरन, ससुर जालिम सिंह, देवर जगदीश, चचिया ससुर धनीराम, श्याम बिहारी, ननद मल्लो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें