फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना भरथना में रहने वाली महिला को अकेला पाकर एक दबंग युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने एसएसपी से मुलाकात करके पूरे मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया। पीड़ित महिला ने एसएसपी मंजिल सैनी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि सोमवार की सुबह वह घर में अकेली थी और ड्यूटी पर जाने के लिए कपड़े बदल रही थी। तभी मोहल्ला का ही एक दबंग युवक घर में घुस आया।

पहले उसने गालीगलौज करते हुए कहा कि तुम्हारे पति ने ताऊ की जमीन का पैसा नहीं दिया है। महिला का आरोप है कि इसके बाद वाद-विवाद होने पर युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। चीख सुनकर आसपड़ोस के लोग दौड़कर घर आए तो युवक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसने थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। महिला की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक बलवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
उदी (इटावा)। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में कलयुगी पिता ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पुत्री के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।  क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपने ही पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति नशा करने का आदी है।

इसी कारण से वह अपने बच्चों को लेकर पति से अलग गांव में ही रहने लगी। तीन जुलाई की रात पति घर पहुंचा और चारपाई पर सो रही उसकी 12 वर्षीय बेटी को चारपाई से खींचकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के चिल्लाने पर वह कमरे में पहुंची तो पति गाली गलौज करते भाग निकला।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ बढ़पुरा कमलेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें