कन्नौज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम मंगलवार की दोपहर सैफई हवाई पट्टी पर पहुंचे। पहले से ही मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी यहां अगवानी की।
एयरक्राफ्ट से उतरने के बाद डा. कलाम हेलीकाप्टर से कन्नौज के लिए रवाना हो गए। पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम दिल्ली से स्पेशल एयरक्राफ्ट से दोपहर करीब एक बजे सैफई हवाई पट्टी पर उतरे।
उनके साथ मुख्यमंत्री के विशेष सचिव नवीन कुमार भी साथ रहे। हवाई पट्टी पर मौजूद डीएम डा. नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी, एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ सैफई अरुण दीक्षित के साथ अन्य अफसरों ने उनका स्वागत किया। उनकी अगवानी करते हुए अफसरों ने उन्हें बुके आदि भेंट किए।
इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति कलाम सैफई हवाई पट्टी पर पहले से मौजूद हेलीकाप्टर में सवार होकर कन्नौज के लिए रवाना हो गए। मंगलवार शाम को पूर्व राष्ट्रपति वापस फिर हवाई पट्टी पर हेलीकाप्टर से लौटे और एयरक्राफ्ट पर दिल्ली के लिए वापस रवाना हो गए। ब्यूरो