फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बेटी को छीनकर महिला को निकाला, बिना टिकट ट्रेन से मायके पहुंची

Sun, 18 Oct 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। दिल्ली में ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसकी बेटी को भी उससे अलग कर दिया। महिला का आरोप है कि पति और ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। किसी तरह महिला बिना टिकट ट्रेन से मायके पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला इंच्छा निवासी अंजली उर्फ मुस्कान ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी नौ दिसंबर 2024 को दिल्ली के भजनपुरा के राहुल के साथ हुई थी। ससुराली कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। मायके से मिले जेवर और स्त्रीधन भी छीनने का आरोप लगाया है। पति एक कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता है।
महिला का दावा है कि पति की गतिविधियों से संबंधित व्हाट्सएप चैट और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल में सुरक्षित है। 30 अक्तूबर 2025 को महिला ने बेटी को जन्म दिया था। आरोप है कि दो जून को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और बेटी को अपने पास रख लिया। उसे धमकाया जाता था और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

महिला ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने और बेटी को वापस दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया पति राहुल, सास सरोज, ससुर सतेंद्र, देवर अमित, ध्रुव व रिश्तेदार महिला प्रीति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें