फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 85 लाख से बने चार श्मशान घाट छह साल में खंडहर

Sun, 18 Oct 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 03:: खंडहर हुआ नौगांवा में बना शमशान घाट और परिसर में खड़े हल। संवाद
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र में करीब 85 लाख रुपये की लागत से बने चार श्मशान घाट पांच साल में ही खंडहर हो गए। निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और देखरेख के अभाव में श्मशान घाटों की हालत बदतर हो गई है। बाउंड्री, चबूतरे, कमरे और शौचालय तक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बैठने और पानी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए यमुना नदी किनारे और पचनद संगम पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 में अनैठा, डिभोली और नौगांवा पंचायतों में करीब 24-24 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाटों का निर्माण कराया गया था। वहीं सिंडौस में करीब 13 लाख रुपये खर्च किए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। टिनशेड भी मानकों के अनुरूप नहीं लगाए गए। कुछ ही वर्षों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई और घाट इस्तेमाल के लायक नहीं बचे।
अनैठा में श्मशान घाट की बाउंड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं और शौचालय अधूरे पड़े हैं। डिभोली में चबूतरा टूट चुका है। शौचालय में सीट तक नहीं लगी है और परिसर में झाड़ियां उगी हुई हैं। नौगांवा में श्मशान घाट की स्थिति और भी खराब है।
विज्ञापन

परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉली, थ्रेसर और कबाड़ रखा हुआ है। चारों ओर झाड़ियां उगने से परिसर खंडहर जैसा नजर आता है। ऐसे में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-
निर्माण कार्य की जांच करा हो कार्रवाई
हरेंद्र दोहरे का कहना है कि श्मशान घाटों पर दाह संस्कार के लिए जरूरी व्यवस्थाएं नहीं हैं। मजबूरी में लोग पचनद संगम पर अंतिम संस्कार कर रहे हैं। इतनी कम अवधि में घाटों का खंडहर हो जाना गंभीर मामला है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए।
-
नौगांवा निवासी छुन्नी भगत ने बताया कि गांव में बना श्मशान घाट खंडहर हो चुका है। ग्रामीणों ने परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और थ्रेसर रखकर भूसा भर लिया है। श्मशान घाट की दुर्दशा के कारण लोगों को मजबूरी में यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार करना पड़ता है।
===================
जो श्मशान घाट खंडहर हो गए हैं, उन्हें सही कराया जाएगा। श्मशान घाट पर कब्जे की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
-यदुवीर सिंह, बीडीओ

फोटो 03:: खंडहर हुआ नौगांवा में बना शमशान घाट और परिसर में खड़े हल। संवाद

फोटो 03:: खंडहर हुआ नौगांवा में बना शमशान घाट और परिसर में खड़े हल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें