फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते आटो से गिरकर घायल महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो संख्या 07- लखना चकरनगर मार्ग पर दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
थानाक्षेत्र में एक महिला चलते ऑटो से गिर गई। महिला काफी समय तक सड़क पर पड़ी तड़पती रही। इसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

चकरनगर थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी सुखदेवी पत्नी संतोष यादव शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक ऑटो से चकरनगर आ रही थी।
लखना कस्बा के आगे सबदलपुर गांव के पास वह ऑटो से गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आटो चालक महिला को वहीं छोड़कर भाग गया।
महिला करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ी तड़पती रही। लोगों ने पुलिस को फोन किया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लवेदी थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र ने बताया महिला अपनी रिश्तेदारी के यहां शादी समारोह से वापस आ रही थी। ऑटो से चलते से समय गिर गई। सिर चोट लगी थी। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ऑटो चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें