फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैन स्नेचिंग और चोरी की वारदातों में शामिल तीन बदमाश पकड़े

विज्ञापन
फोटो संख्या 29- लूट और चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
राहगीरों से चेन लूटने व चोरी की घटनाओं में शामिल तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से लूटा और चोरी किया गया माल, नगदी के अलावा अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एसओजी और थाना इकदिल पुलिस की संयुक्त टीम पंचायत चुनाव के मद्देनजर असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए मानिकपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध असलहा, आभूषण व नगदी मिली।
इस पर पुलिस टीम ने युवकों को पकड़ लिया और पूछताछ की। पकड़े गए युवक लुटेरे निकले। इनमें थाना क्षेत्र के पक्का बाग पर महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला बदमाश भी शामिल था।
विज्ञापन

एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों पर इटावा, फिरोजाबाद जिलों के विभिन्न थानों में करीब नौ मामले दर्ज हैं।
इकदिल थाने में विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को जेल भेजा गया है। इनके पास से तमंचा, कारतूस और अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं।
13 अप्रैल को थाना इकदिल क्षेत्रांतर्गत विकास कालोनी पक्का बाग में महिला से मंगल सूत्र छीना
15 अप्रैल को थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्रांतर्गत अशोक नगर गली में महिला के गले से चेन छीनी वादी सुखबीर सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज।
16 मार्च को बूटाहार गांव थाना सिविल लाइन में एक घर से चोरी।
17 मार्च को थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्रांतर्गत शक्ति धाम मैरिज होम के गेट के पास से महिला की चेन छीनी
24 मार्च को टिक्सी टैंपल थाना कोतवाली से एक महिला की चेन छीनी। विमला देवी पत्नी विनोद चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
शिवम कुमार निवासी पंसारी टोला, सुभान अंसारी निवासी अली कालोनी थाना कोतवाली और अजय रावत निवासी सरैया थाना सिविल लाइन, इटावा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें