फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से किसान और बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ठंड से मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को निवाड़ीकला क्षेत्र में एक और किसान और सैफई क्षेत्र में एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। कंपनी गार्डेन में बरगद के पेड़ में लगे छत्तों से मधुमक्खियां मरकर गिर रही हैं। मंगलवार को हालांकि हल्की धूप निकली लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन 10 बजे के आसपास धूप निकली। सूरज और बादलों की लुका छिपी चलती रही। इससे धूप का कोई असर नहीं दिखा और लोग ठंड से ठिठुरते रहे। ठंड के कारण निवाड़ीकला में 52 वर्षीय किसान संतोष कठेरिया की मौत हो गई। छोटे भाई डब्बू ने बताया कि रात में गोवंश से खेत की रखवाली करने गए थे, वहां ठंड लग गई। सुबह घर आने पर मौत हो गई। संतोष के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा भोले मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है और छोटा दीपू गांव में दुकान किए है। ठंड से जीव जंतुओं की भी मौत होने लगी है। शहर के कंपनी बाग में बरगद के पेड़ पर लगे छत्तों से मधुमक्खियां मरकर गिर रही हैं। संवाद प्रतिनिधि बसरेहर के अनुसार जंगलों में कई जगह पक्षी भी मरे हैं।
इधर, सैफई क्षेत्र के ग्राम बघुइया में ठंड से तीन साल के ऋतिक की मौत हो गई। पिता मुरारी लाल ने बताया कि ऋतिक को ठंड लगने से तबीयत खराब हो गई थी। सैफई मिनी पीजीआई में दिखाने के बाद उसे घर ले आए मंगलवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार यदुवीर सिंह, नायब तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। मुरारी लाल ने बताया कि वह बहुत गरीब है उसके पास रहने के लिए आवास नहीं है। इस वजह से बच्चे को ठंड लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें