फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी पर कस्बों-गांवों में नहीं जलवाए गए अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कड़ाके की सर्दी के बावजूद कस्बों और गांवों में प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोलह हजार आबादी वाला बसरेहर ब्लॉक मुख्यालय है। यहां बाजार और ब्लॉक के बाहर अभी तक अलाव नहीं जलवाए गए हैं। बसरेहर व्यापार संगठन के महामंत्री लतीफ खां मंसूरी और लालजी पोरवाल ने बताया ब्लॉक आने वाले फरियादी और बाजार आने वाले लोग सर्दी में ठिठुरते रहते हैं। कस्बे और आसपास के किसी भी गांव में अभी तक प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलवाया गया है। व्यापारी आनंद पोरवाल, आशु पोरवाल ने कहा कि इटावा बरेली रोड पर पूर्वांचल बैंक के पास, स्टेट बैंक टेंपो स्टैंड पर अलाव सर्दी भर जलना चाहिए।
आनंद प्रकाश मिश्रा ने दुकान के सामने निजी धन से अलाव जलवाते हैं। प्रशासन की ओर से अलाव न जलाने पर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपने पैसे से अलाव की व्यवस्था करवाई है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग अलाव के पास बैठ सकें। ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया अलाव के लिए कस्बा में लकड़ी आज ही डलवा दी जाएगी।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी महेवा के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय होने के साथ बड़ा बाजार भी है। यहां सीएचसी, कई बैंक, कई कॉलेज होने से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। बाजार, बैंक और अस्पताल आने वाले लोग सर्दी में ठिठुर रहे हैं। इसके बावजूद अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। बहेड़ा गांव के सप्पू दुबे ने बताया कि ने बताया कि ब्लॉक आए थे, रास्ते मे ठिठुर गए। बड़ा कस्बा होने के बावजूद यहां अलाव नहीं जल रहे। बताया कि बहेड़ा में भी अभी तक अलाव नहीं जलवाए गए हैं। ग्राम मेहंदीपुर निवासी गंगा प्रसाद राठौर, महेवा के राजमिस्त्री राजेश शंखवार ने बताया कि आसपास के गांवों में भी अलाव नहीं जल रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी इकदिल के अनुसार बढ़पुरा के ग्राम चंदनपुर निवासी हरिलाल शाक्य, मुरारी लाल पाल, राजीव कुमार ने बताया कि उनके गांव में अभी तक सरकार की ओर से अलाव नहीं जलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें