फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Sun, 01 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला रोड स्थित ब्राइटेंड पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि सुघर सिंह इंटर कालेज के सचिव अनुज मोंटी यादव ने मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि जिस प्रकार बच्चों को पढ़ाई आवश्यक है, उसी प्रकार खेलकूद भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के लिए भी प्रोत्साहित करें।

विद्यालय में हुई प्रतियोगिता में देवेंद्र कुमार व अर्जुन सिंह वोरा दौड़ में प्रथम, सोनाली, अकिता तथा संजीव राठौर नीबू चम्मच दौड़ में प्रथम, वर्षा मोमबत्ती दौड़ में प्रथम, जूली, वर्षा, प्रियंका, प्रतिभा ईंट दौड़ में प्रथम, माधुरी, आलोक शाक्य, नंदनी धीमी साइकिल दौड़ में प्रथम, विनय यादव 100 मीटर दौड़ में प्रथम, गौतम सुई धागा दौड़ में प्रथम रहे। इन सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि यतींद्र पुरवार को स्कूल अध्यक्ष रामधन धनगर ने स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रामवीर सिंह यादव, ब्रहमानंद, शशिवेंद्र सिंह, नदीम आदि मौजूद रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र धनगर ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें