फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से जलभराव, सड़कों पर सन्नाटा

Sun, 01 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को दिन भर हुई बरसात के कारण शहर में कई स्थानाें पर जलभराव हो गया। इससे लोगाेें क ो आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। दिन भर बूंदाबांदी होते रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

बरसात के कारण लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग छाता या बरसाती लेकर घरों से निकले।

गुरु तेगबहादुर तिराहे पर भी पानी भर जाने से राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई है। रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे पर बरसात के कारण लोग परेशान रहे।

मौसम का  मिजाज बदल जाने से सर्दी एक बार फिर लौट आई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर रिक्शा चालक ाें, वृद्धों को सर्दी के कारण कांपते देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें