फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास दूर करने का आह्वान करेंगे

Thu, 02 Jul 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने बताया कि 5 जुलाई रविवार को सुबह 11 बजे दिबियापुर में मंडलीय वैश्य महासम्मेलन होगा। इसमें अंधविश्वास दूर करने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही वैश्य समाज से जुड़े कई प्रस्तावों पर विचार कर निर्णय भी लिया जाएगा। यह बात उन्होेंने एक होटल पर पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि वैश्य समाज में व्याप्त अंध विश्वास और रुढ़िवादिता को दूर करने करने लिए, जैसे मृत्यु के बाद त्रयोदशी भोज आदि का विरोध व वैवाहिक कार्यक्रमों में सड़क पर डांस करना, व्यंजनों की असीमित संख्या में कमी करना, कन्या भ्रूण हत्या व दहेज मुक्ति का आह्वान करना, पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध करना, गंगा-यमुना को स्वच्छ करना और प्रदेश में बढ़ते अपराधाें पर चर्चा की जाएगी।

साथ ही सरकार से मांग की जाएगी कि व्यापारी हित में सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए। इस दौरान रामशरण गुप्ता, विवेक रंजन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, जय कुमार गुप्त, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें