फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी डाक कहां पहुंची पोर्टल पर मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डिजिटलाइजेशन के दौर में अब लोगों को न सिर्फ डाक समय पर मिलेगी बल्कि उनकी डाक कहां पहुंची है और कब तक बंटेगी। यह घर बैठे पता लगा सकेगा। लिहाजा अब लोगों को रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट और पार्सल न मिलने की चिंता छोड़ एप के माध्यम से नजर रखनी होगी।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि इटावा में कुल 274 पोस्टमैन हैं। इनमें से 231 ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत हैं जबकि 43 विभागीय हैं। इन सभी को प्रशिक्षित कर डाक विभाग ने स्मार्ट फोन दिए हैं। इनके मोबाइल का रिचार्ज भी डाक विभाग कराएगा।
पोस्टमैन रोजाना बंटने वाली डाक सामग्री को (पीएमए) पोस्टमैन मोबाइल एप पर अपडेट करेंगे। लोगों की रजिस्ट्री, पार्सल अथवा स्पीड पोस्ट बुक कराने पर उसे वितरण कक्ष में भेजे जाने के बाद इमेज पर भेजने वाले का नाम, मोबाइल नंबर तथा डिजिटली हस्ताक्षर सर्वर से जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

उपभोक्ता ट्रेकिंग नंबर डालकर अपने पत्र या सामान का स्टेटस जान सकेगा। अधीक्षक ने बचत खाता धारकों से अपना आधार नंबर लिंक कराने की अपील की है, ताकि उन्हें लेन देन में सुविधा हो।
उन्होंने बताया इस सुविधा का लाभ लेने पर उपभोक्ता साइबर क्राइम से खुद को बचा सकते हैं। डाक विभाग अपने उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर फ्री में एसएमएस भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें