फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल

विज्ञापन
महाराम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बसरेहर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर गांव काकरपुरा के पास शनिवार सुबह साइकिल सवार जीजा-साले को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौत हो गई। जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सैफई में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

काकरपुरा निवासी 65 वर्षीय महाराम सिंह साइकिल से नगला चैनसुख निवासी साले श्रीकृष्ण के साथ टिमरूआ बाजार शनिवार सुबह जा रहे थे। वह गांव के बाहर निकलकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही महाराम सिंह साइकिल से दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साला श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों व पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। चौबिया थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि साइकिल में टक्कर लगने से वाहन की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई है। नंबर के आधार पर चालक व वाहन की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें