फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्री को वाहन ने कुचला, मौत

Tue, 18 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
विज्ञापन
बोरिंग कर घर लौट रहे मिस्त्री को सोमवार रात वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने किशनी-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया।  
विज्ञापन

सोमवार रात दस बजे किशनी-बिधूना मार्ग पर उदयपुर के पास साइकिल से जा रहे गोकुलपुरा निवासी रामपाल यादव(40) को ऊसराहार की ओर से आ रहे वाहन ने रौंद दिया। हादसे में रामपाल ने दम तोड़ दिया। वाहन चालक भाग गया। घटना की सूचना पाकर रामपाल के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामपाल नजदीक के गांव उदयपुर में हैंडपंप की बोरिंग करने गया था। उन्होंने ग्रामीणों संग किशनी-बिधूना मार्ग पर रात में ही जाम लगा दिया। सहालग होने के चलते वाहनों की कतारें मार्ग के दोनों ओर लग गईं। प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। रात साढ़े 11 बजे जाम खुल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें