फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीसीटीवी की सुरक्षा में रहेगा सराफा बाजार

Tue, 18 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
cctv - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
 इटावा का सराफा बाजार अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आ गया है। सराफा व्यवसाइयों के साथ आए दिन होने वाली टप्पेबाजी और अन्य घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सराफा एसोसिएशन की पहल पर सभी सराफा की दुकानों पर सीसीटीवी  कैमरे लगवाए गए हैं। कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव ने कहा कि इटावा सदर के सराफा बाजार को सुरक्षा घेरा देकर सराहनीय कार्य किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से ये कार्य मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

 कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने इटावा सराफा बाजार में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी  कैमरों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। कहा कि कैमरे बिना पैसे के ऐसे नौकर हैं जो पूरी इमानदारी से चाकरी करते हैं।  सही सुरक्षा प्रदान कर अराजकता पर कड़ी नजर रखते है। उन्होंने कहा कि इससे अपराधी लोगों पर अंकुश लगेगा। इससे पहले सराफा कमेटी के पदाधिकारियों ने कोतवाल जीवाराम यादव का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष श्याम सिंह वर्मा ने की। संचालन महामंत्री ओंकार प्रसाद मथुरिया ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष  संतोष कुमार सोनी,  मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, राजकुमार राजू,  मनोज केसरवानी,  अनिल सोनी,  सत्य प्रकाश डींड़ा, कोषाध्यक्ष  मनोज यादव,  परमानंद, राजू टंच वाले, अमित सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें