फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से शहरियों को राहत, किसानों के भी चेहरे खिले

विज्ञापन
गुरूवार को बारिश के दौरान हाईवे का नजारा - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। एक सप्ताह बाद गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से गर्मी से ऊब रहे लोगों और किसानों के चेहरे खिल गए। सावन के महीना में दस दिन के अंदर यह दूसरी बारिश है। धान की रोपाई न हो पाने से परेशान किसानों के चेहरे खिल रहे।
विज्ञापन

छह जुलाई से सावन का महीना शुरू हुआ है। इस माह की पहली बारिश सप्ताह भर पूर्व पिछले गुरुवार को हुई थी। गुरुवार की सुबह मौसम साफ होने और धूप होने पर लगा नहीं कि आज झमाझम बारिश भी हो सकती है, लेकिन दोपहर में आए बरसे बिना नहीं गए। लोगों ने गर्मी से राहत मिलने पर तथा किसानों ने खेत को पानी मिलने पर इंद्रदेव का शुक्रिया अदा किया। यह महीना किसानों के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है। वह अच्छी बारिश होने पर वह धान की रोपाई न हो पाने से चिंतित थे, लेकिन झमाझम बारिश से उनके चेहरे खिले हुए दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें