फोटो 03:::ग्राम टढ़वा स्माइलपुर में अधूरी पड़ा टंकी निर्माण का काम। संवाद
निवाड़ीकला। ब्लॉक महेवा की टड़वा स्माइलपुर गांव में जल जीवन मिशन की पेयजल योजना की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। गांव में पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुए दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। जून 2025 से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। ग्रामीण की शिकायत के बाद अब जल निगम ने कार्यदायी फर्म को काम दोबारा शुरू कर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
ग्राम पंचायत टड़वा स्माइलपुर में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल टंकी स्वीकृत की गई थी। योजना के तहत टंकी का निर्माण जून 2024 में शुरू हुआ। टंकी की बोरिंग और प्रस्तावित स्थल की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया गया। कार्यालय भवन भी जून 2025 में तैयार हो गया, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य बंद हो गया। शिकायतकर्ता विजय बहादुर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने की मांग की थी।
शिकायत पर विभाग की ओर से जारी निस्तारण आख्या में बताया गया कि टड़वा स्माइलपुर जल जीवन मिशन फेज-3 के तहत स्वीकृत योजना में काम बंद था। जल निगम ने संबंधित सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर के साथ कार्यदायी फर्म को निर्देश दिए हैं कि योजना का शेष काम प्राथमिकता पर कराया जाए। इससे ग्रामीणों को जल्द पेयजल सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।