फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हर गांव में सक्रिय हों ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी

Tue, 29 Sep 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कस्बे के एक स्कूल में सोमवार को ब्राह्मण समाज महासभा की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष लव पांडेय के नेतृत्व में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज को एकजुट करने और गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की सक्रियता केवल बैठकों तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंचनी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे रविवार को दो-दो न्याय पंचायतों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस तरह हर माह चार न्याय पंचायतों तक संगठन की पहुंच बनाई जाएगी।
इन बैठकों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर समाज के लोगों से संपर्क कर संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा दिवाली के अवसर पर मां ब्रह्माणी देवी मंदिर पर दीपोत्सव समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुनील पाठक, देवेंद्र उपाध्याय, धर्मेंद्र पाठक, राम किशोर पांडेय, सत्यवीर पाठक, श्याम मोहन मिश्रा आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें