फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेढ़ीदुधी गांव में भैंस चोरी करते बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मेढ़ीदुधी गांव में बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। दूसरे दिन बुधवार को भी बदमाशों ने गांव में बंधी भैंस चोरी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लेकिन, ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए भैंस खोलकर ले जा रहे एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के मेढ़ीदुधी गांव में मंगलवार की रात संजीव पाठक के घर के दरवाजे पर खूंटे से बंधी एक भैंस को बदमाश खोलकर ले जा रहे थे।
खटपट की आवाज सुनकर गांव के बाहर खेत में पानी लगा रहे एक युवक ने शंका होने पर शोर मचा दिया। इस पर बदमाश भैंस छोड़कर भागने लगे। वहीं ग्रामीणों ने दौड़कर एक झाड़ियों में छुपे एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले।
विज्ञापन

पशुपालक संजीव पाठक ने बताया कि बदमाश उसकी भैंस चोरी करके ले जा रहे थे। एक बदमाश को पड़ोसी राजू व अन्य ग्रामीणों की सहायता से पकड़ लिया गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि इस घटना से एक दिन पहले सोमवार की रात को इसी गांव के ही वीरेंद्र दुबे के घर में छत के रास्ते घुसे बदमाश नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें