इटावा। जेल अधीक्षक राजकिशोर ने कहा है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण रक्षाबंधन पर्व पर राखी, चंदन, चावल आदि 1 अगस्त की शाम 4 बजे तक जिला कारागार के मुख्य द्वार पर लिया जाएगा।
इसके अलावा कोई भी खाद्य सामग्री या मिठाई आदि को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बंदियों के परिजन राखी, चंदन, चावल आदि को एक लिफाफे में रखकर संबंधित बंदी का नाम, पिता का नाम एवं अपना नाम व पता अंकित करके कारागार स्टाफ को दे सकते हैं। ताकि प्राप्त राखी, चंदन, चावल आदि को सैनिटाइजर करके संबंधित बंदी को 3 अगस्त की सुबह उपलब्ध कराया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व पर मुलाकात व्यवस्था पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।