फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। मिर्जापुर में तैनात नगला दरियाय निवासी ग्राम विकास अधिकारी की बोलेरो पर करीब आठ लोगों ने शनिवार रात ईंट-पत्थर से हमला कर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। ग्राम विकास अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सैफई गांव के मजरा नगला दरियाय निवासी उत्तम सिंह मिर्जापुर में ग्राम विकास अधिकारी हैं। ड्यूटी के दौरान वह आग से झुलस गए थे। शनिवार को वह बोलेरो से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि रात करीब 12 बजे लोहा गांव के दो भाइयों ने साथियों के साथ बोलेरो को घेर कर ईट-पत्थरों से हमला कर दिया।
शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े इस पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। उत्तम ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर यादव का कहना है कि मेरे थाना क्षेत्र में ऐेसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें