फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक फांसी पर झूला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बोहदपुरा निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर में फांसी लगा ली। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उरई के ग्राम बोहदपुरा निवासी शिवम (20) के पिता अमर सिंह की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मां राजकुमारी के साथ अकेला रह कर खेती किसानी का काम देखता था। बताया गया कि गुरुवार को मां मायके डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहमदाबाद गई थी। शिवम घर में अकेला था। तभी उसने रात को रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने उसके शव को झूलता देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। चचेरे भाई अरविंद ने बताया कि घर में ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। ना ही शिवम का किसी से झगड़ा हुआ था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें