फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी रंग के कपड़े पहनकर पशु व्यापारी का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। करीब 24 दिन पहले हुए पशु व्यापारी हरेंद्र सिंह यादव के अपहरण के मामले में पुलिस ने शातिर भूरे उर्फ मुच्छड़ को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर फौजी रंग के कपड़े, तीन राइफल समेत पांच असलहे व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि भूरे ने हरेंद्र के अपहरण के वक्त फौजी रंग के कपड़े पहन रखे थे। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। अभी तक इस मामले में एक नाबालिग समेत छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बुधवार कार्यालय में पत्रकार वार्ता में गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इकदिल थाना क्षेत्र के विकास कालोनी निवासी पशु व्यापारी हरेंद्र सिंह यादव 15 नवंबर को रिश्तेदार उमेश यादव व पशु व्यापारी उदी के गोविंद राजपूत के साथ भिंड भैंस खरीदने गए थे। चकरनगर व मप्र की सीमा से तीनों का
नकाबपोश असलहा धारी बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। रिहाई के बदले फिरौती मांगी थी। बदमाशों ने फिरौती की रकम लाने के लिए उमेश व गोविंद को छोड़ दिया था। जबकि हरेंद्र को अपने साथ ले गए थे। हरेंद्र के बेटे अनुराग की सूचना के बाद पुलिस ने कांबिग कर 16 नवंबर को हरेंद्र को सकुशल मुक्त करा लिया था।
विज्ञापन

बकौल एसएसपी इस मामले में गोविंद राजपूत और नाबालिग समेत पांच लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। बुधवार को जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी भूरे उर्फ मुच्छड़ उर्फ केवट को उसके घर के पास से इकदिल थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने गुडवर्क करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें